कलेक्टर ने सेजेस के नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

कोंडागांव, 25 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विभिन्न सेजेस विद्यालयों में संविदा भर्ती के नवनियुक्त 37 व्याख्याता, शिक्षकों एवं ग्रंथपाल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर शिक्षकीय दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन करें। साथ ही विद्यालय में संयमित आचरण के साथ अनुशासित रहने को कहा। उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ विद्यालय और विद्यार्थियों के लिए नवाचार भी करने को प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रश्मि पोया, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, वेणु गोपाल राव सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिले के सेजेस विद्यालयों के विभिन्न 42 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित की गई थी, जिसके विरुद्ध 37 पदों की पूर्ति की गई है।