प्रदेश मीडिया प्रभारी के लेकिन विश्वनाथन को जिम्मेदारी

महासमुंद। भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में महासमुंद के वरिष्ठ, अनुभवी एवं कर्मठ नेता एमआर विश्वनाथन को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। अपनी नियुक्ति पर विश्वनाथन ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए सदैव कृतज्ञ रहेंगे और अपनी पूर्ण निष्ठा, क्षमता एवं प्रतिबद्धता के साथ संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे मीडिया के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्रों की समस्याओं को उचित मंच प्रदान करने हेतु एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश संयोजक कांतिलाल जैन, सांसद रूपकुमारी चौधरी, जिला प्रभारी अखिलेश सोनी, जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित समस्त वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।