टीईटी परीक्षा एक फरवरी को

कोरबा 13 जनवरी 2026/छ0ग0 व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित अमीन टीईटी परीक्षा 01 फरवरी को दो पाली में आयोजित होगी। प्रथम पाली 09.30 बजे से 12.15 तक जिले के 07 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी जिसमें 02 हजार 214 परीक्षार्थी शामिल होंगे। द्वितीय पाली दोपहर 03 बजे से शाम 05.45 बजे तक जिले के 14 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जायेगी। जिसमें 04 हजार 369 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु व्यापम के निर्देशों के तहत सभी आब्जर्वर, केन्द्राध्यक्ष एवं उड़नदस्ता दल को विस्तृत प्रशिक्षण दिया जायेगा। परीक्षार्थियों के लिये निर्देश जारी किया गया है कि 09.30 बजे से 12.15 तक एवं दोपहर 03 बजे से शाम 05.45 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार प्रथम पाली में 09 बजे और द्वितीय पाली में 02.30 बजे बंद कर दिया जायेगा। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचेंगें ताकि सभी अभ्यर्थिओं का मेटल डिटेक्टर तथा फ्रिस्किंग जांच किया जा सके। परीक्षार्थी को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनना होगा। फूट बियर के रूप में चप्पल पहनेंगे। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, पाउज, स्कार्फ, बेल्ट, दोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जायेगी। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.