जंबूरी में अवलोकन करने हेतु आने वाले लोगों को जारी किया जाएगा डे विजिटर पास

अपना वैध पहचान पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत कर आगंतुक प्राप्त कर सकते हैं डे विजिटर पास
बालोद, 07 जनवरी 2026/ जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी तक आयोजित होनेे वाली प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु समुचित व्यवस्था की गई है। जिससे कि आम नागरिकगण जंबूरी स्थल में पहुँचकर इस प्रथम प्रथम नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के गतिविधियों का अवलोकन कर सकेंगे। इसके लिए जंबूरी में अवलोकन हेतु आने वाले आगंतुकों को डे विजिटर पास जारी कर जंबूरी में प्रवेश दिया जाएगा। आगंतुकगण जंबूरी स्थल के कंट्रोल रूम में अपना वैध पहचान पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत कर जंबूरी के अवलोकन कर डे विजिटर पास प्राप्त कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.