योग भवन में योग प्रशिक्षण शिविर शुरू

महासमुंद। स्वामी शिवानंद सरस्वती योग भवन में 22 दिसंबर तक योग प्रशिक्षण शिविर दिव्य जीवन संघ, शिवानंद योग मित्र मंडल, शिवानंद मातृशक्ति समिति द्वारा आयोजित है। शिविर शिवानंद कुटीर योगाश्रम डोंगरगढ़ के संचालक व योगाचार्य स्वामी विद्यानंद सरस्वती के मार्गदर्शन में हो रहा है। इस 10 दिवसीय योग शिविर में योगाभ्यासी प्रशिक्षणार्थियों को आसन, प्राणायाम, ध्यान, योग निद्रा व षटकर्म की क्रिया स्वामी द्वारा करवाया जा रहा है। दीर्घशंख प्रज्ञालन एवं जलनेति, कुंजल की क्रियाएं, रविवार 21 दिसंबर को कौंदकेरा जंगल में हठयोग की क्रियाएं, दीर्घशंख प्रक्षालन, जलनेति एवं कुंजल का अभ्यास होगा। दीर्घशंख प्रक्षालन की क्रिया महत्वपूर्ण है, जो स्वामी के निर्देशन में किया जाता है, जो संपूर्ण शरीर के शुद्धिकरण का अभ्यास है। योगाभ्यास का समय पुरुष वर्ग/महिला वर्ग संयुक्त समय प्रात: 5.30 बजे से 7 बजे एवं सायं 7 से 8:30 बजे, महिला व बच्चों का दोपहर 4 बजे से 5 बजे तक है। प्रतिदिन रोगोपचार के लिए प्रात:7 से 8 तक समय निर्धारित किया गया है, जिसमें स्वामी द्वारा रोग उपचार के लिए आसन बता रहे हैं।