सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
महासमुंद। 26 नवंबर को सड़क दुर्घटना में हुई बाइक सवार की मौत के मामले में सांकरा पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मर्ग जांच के दौरान शव पंचनामा, गवाह, परिजनों का कथन एवं पीएम रिपोर्ट के आधार पर ढाबाखार थाना सांकरा निवासी विजय सिदार एवं कुमार सिदार 26.11.25 को दोपहर करीब 2.30 बजे ग्राम भगतदेवरी से ढाबाखार आ रहे थे। ढाबाखार पुलिया के पास पहुंचने पर पीछे से बाइक क्रमांक सीजी 06 जीजेड 2815 के चालक द्वारा अपने बाइक को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाकर बाइक क्रमांक सीजी 06 जीएम 1179 को पीछे से ठोकर मारकर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। जिससे विजय सिदार एवं कुमार सिदार बाइक से नीचे गिर गए। इस दौरान कुमार सिदार को सामान्य चोट आई और विजय सिदार के सिर एवं सीने में चोट आई थी, जिसे इलाज के लिए सीएचसी बसना में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए), 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
