शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले दो के खिलाफ कार्रवाई
महासमुंद। लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले दो लोगों पर बसना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुरमाडीह का दुखुराम राजहंस अपने घर के पास में अवैध रूप से लोगों को शराब पिला रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36 (सी) के तहत कार्रवाई की। इसी तरह लोगों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे कुरमाडीह चौकी भंवरपुर निवासी पिगल बरिहा (52) को पुलिस ने पकड़ा। मामले में आरोपी के विरूद्ध धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
