गला काटकर महिला ने की खुदकुशी
महासमुंद। ग्राम लाफिनखुर्द में एक बुजुर्ग महिला ने गला काटकर खुदकुशी कर ली। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि उनकी मां अमरौतिन साहू (70) लकवाग्रस्त थी। जिससे वह अक्सर परेशान रहती थी। रविवार रात करीब 8 बजे घर के सदस्य अपने-अपने कमरे में थे। इसी दौरान मृतका ने घर में रखे हंसिया से अपना गला काट लिया। आवाज सुनकर जब परिवार के लोग दौड़े तो मृतका प्लास्टिक की कुर्सी में खून से लथपथ पड़ी थी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
