आरएसएस ने पांच पेडों को कटने से बचाया

महसमुंद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के पर्यावरण विभाग ने पेड़ कटाई को रोकने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए महासमुंद के भलेसर रोड पर नाली निर्माण के दौरान काटे जा रहे पांच पेड़ों को सफलतापूर्वक प्रतिरोपित शिफ्ट कराया है। यह प्रयास संघ के पर्यावरण विभाग के प्रमुख ओमप्रकाश पटेल के नेतृत्व में हुआ।
यह बात तब सामने आयी जब भलेसर सडक नाली निर्माण के दौरान 5-6 पेड़ों के काटे जाने की सूचना उन्हीं पौधों को लगाने वाले स्थानीय निवासी लक्ष्मीकांत यदु को मिली। उन्होंने संघ के पर्यावरण प्रमुख ओमप्रकाश पटेल यह सूचना दी। सूचना मिलते ही श्री पटेल ने मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया। पेड़ों की महत्ता को समझते हुये उन्होंने तत्काल नगर पालिका प्रशासन और अध्यक्ष को पेड़ प्रतिरोपण ( शिफ्टिंग) के लिये अनुरोध किया। आकार में बड़े इन पेड़ों को सावधानीपूर्वक भलेसर रोड़ से निकालकर सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में प्रतिरोपित किया गया और उनका रोपण किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ लगातार इस प्रकार के पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सक्रियता से जुटा हुआ है। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, प्रांत सह कार्यवाह घनश्याम सोनी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक महेश चन्द्राकर, लक्ष्मीकांत पाणिग्राही, गोवर्धन प्रधान, लक्ष्मीकांत यदु, मोहन साहू, कुंदन साहू, श्री सिन्हा सहित संघ परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।