नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर जिले में हर्ष – ऐतराम
महासमुंद। भारतीय जनता पार्टी छग के प्रभारी, वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर भाजपा जिला महासमुंद में हर्ष का माहौल है। भाजपा जिला जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में नितिन नबीन को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, स्पष्ट दृष्टिकोण एवं कुशल नेतृत्व क्षमता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव संगठन को प्राथमिकता दी है तथा कार्यकतार्ओं को साथ लेकर चलने का कार्य किया है। श्री साहू ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा का राष्ट्रीय संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं जनोन्मुखी बनेगा। पार्टी की नीतियां और कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचेंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में संगठन को नई दिशा मिलेगी।
