सात दिनों के लिए तुमगांव रेल्वे फाटक बंद रहेगा
महासमुंद। महासमुंद से तुमगाँव मार्ग स्थित रेल्वे फाटक में ओवर हौलिंग कार्य के चलते 16 से 22 दिसंबर तक सुबह 8 से शाम 6 बजे तक आवागमन बंद रहेगा। वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ) पूर्व तट रेल्वे, महासमुंद ने उक्ताशय का पत्र थाना प्रभारी यातायात महासमुंद को प्रेषित कर कार्य को सुचारू एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने बल तैनात करने की मांग की है। प्रेषित पत्र में वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ) ने बताया है कि मानव सहित समपार फाटक संख्या आरव्ही-34 कि.मी. 52/25-27 अप एवं 52/24-26 डाउन महासमुंद – तुमगाँव पहुँच मार्ग में ओवर हौलिंग कार्य 16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे किया जाना प्रस्तावित है। कार्य के दौरान उक्त तिथि तक मार्ग बंद रहेगा। इसलिए महासमुंद से तुमगाँव जाने वाले और तुमगाँव से महासमुंद आने वाले सभी वाहनों को ओवरब्रिज से भेजने हेतु पर्याप्त स्टाफ की ड्यूटी कार्य स्थल पर लगाया जाए।
