प्रभात कुमार जिले के बनाए गए एसपी

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक एसआईबी पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर प्रभात कुमार आईपीएस (2019) महासमुंद के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह (आईपीएस) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) नई दिल्ली में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदभार ग्रहण करने के लिए गृह (पुलिस) विभाग छग शासन ने भारमुक्त कर दिया है। श्री सिंह 5 साल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ रहेंगे।