सतनाम संदेश यात्रा धूमधाम से निकाली गई
युवाओं ने दिखाएं कर्तव
महासमुंद। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा शनिवार को सतनाम संदेश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरूआत एफसीआई रोड स्थित जैतखाम की पूजा-अर्चना से हुई। जहां हजारों की संख्या में समाज के युवा, महिला एवं पुरुष सतनाम संदेश यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। यात्रा बस स्टैंड से होते हुए शंकराचार्य भवन पहुंची। इस दौरान धुमाल, पंथी, अखाड़ा में समाजजन थिरकते नजर आए। महिलाओं ने बाबा जी का संदेश लोगों तक पहुंचाया। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष एलएल कोसले के आतिथ्य में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस दौरान सतनाम धर्म सेनानियों का सम्मान किया गया। साथ ही महिला समिति व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया।
