शिक्षक पर अनुशासन पर संदेह तो विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं: शिक्षक फेडरेशन

महासमुंद। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला महासमुंद की ऑनलाइन बैठक जिलाध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर की अध्यक्षता एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सिराज बक्श, ब्लॉक अध्यक्षद्वय बाबूलाल ध्रुव महासमुंद, प्रकाश बघेल बागबाहरा, शरण दास बसना, गणेश चौहान सरायपाली, कमलेश नायक पिथौरा की उपस्थिति में हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन को शिक्षक के अनुशासन और समय प्रबंधन पर विश्वास नहीं है, तो छत्तीसगढ़ सरकार सभी विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। ऑनलाइन उपस्थिति के लिए स्कूल में डिवाइस लगवाएं। साथ ही समस्त ऑनलाइन कार्यों के क्रियान्वयन के लिए संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा, तभी समस्त ऑनलाइन कार्यों का संचालन और ऑनलाइन उपस्थिति शिक्षक देंगे। इसके साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षक के स्वयं के मोबाइल से ऑनलाइन उपस्थिति के लिए दबाव बनाया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मतदाता सूची शुद्धिकरण एसआईआर कार्यों को शिक्षकों द्वारा ईमानदारी से करने के पश्चात जिला प्रशासन की ओर से गलत तरीके से किसी भी शिक्षक पर कार्रवाई की जाती है, तो राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत कराया जाएगा। साथ ही इसके विरोध में सत्याग्रह किया जाएगा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने अन्य विषयों पर बैठक में निर्णय लिया है कि कलेक्टर की अनुमति से जिला शिक्षा अधिकारी ने 7 जुलाई 2025 को जांच कमेटी बनाई थी, जिसे 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपकर निर्णय देने की बात कही थी, लेकिन आज तक कुछ कार्रवाई नहीं हुई है। युक्तियुक्तकरण में बिना काउंसिलिंग नए स्थान पर नियुक्त किया गया था। आज तक संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई है। इन सभी विषयों पर शीघ्र निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। बैठक में जिला अध्यक्ष ईश्वर चंद्राकर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सिराज बक्श, ब्लॉक अध्यक्ष द्वय बाबूलाल ध्रुव महासमुंद, प्रकाश बघेल बागबाहरा, शरण दास बसना, गणेश चौहान सरायपाली, कमलेश नायक पिथौरा, प्रदेश महासचिव आदित्य गौरव साहू, प्रदेश संगठन मंत्री राजाराम पटेल, प्रदेश अनुशासन समिति सदस्य दिनेश नायक, प्रदेश सलाहकार प्रदीप पटेल, दीपाली वर्मा महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष द्वय मुनिया निर्मलकर, रश्मि चंद्राकर, आत्माराम साहू, लव निर्मलकर, बलराम नेताम, मेघराज साहू, डिकेश्वर साहू, अजय बंजारे, मुकेश बैस सहित शिक्षकगण अधिक संख्या में जुड़े थे।