शोध पत्रिका के प्रकाशन पर हुई चर्चा
महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शोध संवर्धन समिति के सलाहकार एवं परामर्श मंडल की बैठक हुई। बैठक में पत्रिका संपादक डॉ. मालती तिवारी, सह संपादक डॉ. रीता पांडेय, उपसह संपादक डॉ. ईपी चेलक, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. दुर्गावती भारतीय, डॉ. सरस्वती वर्मा, डॉ. वैशाली गौतम, डॉ. अजय देवांगन, डॉ. जगदीश सत्यम एवं नए सदस्य डॉ. अंजना पुरोहित, जय पंचागम उपस्थित रहे। समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर पत्रिका के शीर्षक एवं उपशीर्षक का चयन किया। पत्रिका के लिए शोध लेख 30 जनवरी तक आमंत्रित है। यह शोध पत्रिका का तृतीय संस्करण है।
