अखंड दुर्गा चालीसा का 5 घंटे तक हुआ पाठ

महासमुंद। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में ग्राम खरोरा के गुड़ी चौक में पांच घंटे अखंड दुर्गा चालीसा पाठ किया गया। टीम प्रमुख रंजित चंद्राकर ने कहा कि समाज को नई दिशा दे रहे हैं। नशामुक्त, मांसाहारमुक्त व चरित्रवान जीवन जीने की प्रेरणा देते हुए समाज को सद्मार्ग पर बढ़ा रहे हैं, ताकि समाज में सुख -शांति हो सके। इस मौके पर राजू, पराशु, भीखम, दिलीप, चमन, कौशिक, राधे, लक्ष्मीनारायण, उमेंद्र, भूषण, दुलार, रामकुमार, शकुन, सरस्वती, हीराबाई, तनु, माधुरी, ललिता, भूमिका, कुमारी, दुर्गा, कमला, रीखा,रेवती, द्रोपदी, हेमलता आदि मौजूद रहे।