रबी फसल के लिए केशवा बांध से पानी छोड़ने की मांग
महासमुंद। केशवा नाला जलाशय चरौदा (बांध) के आश्रित ग्राम चरौदा बांध, एमके बाहरा, पड़कीपाली, तेलीबांधा के किसानों ने कलेक्टर से मुलाकात कर रबी फसल के लिए पानी छोड़ने की मांग की है। ग्राम पंचायत चरोदा के सरपंच नारायण सिंह ठाकुर, ओंकारबंद सरपंच दुष्यंत चंद्राकर, एमकेबाहरा के पूर्व सरपंच कमलनारायण साहू, ग्राम प्रमुख एमकेबाहरा देवक राम साहू, ढेलूराम चंद्राकर, गुणनिधि पटेल, किसान खिलेश लाला साहू, दुर्गाप्रसाद दीवान, भागवत दीवान, मीलराम साहू, भुखन लाल पटेल, नीलकंठ पटेल, भेखलाल साहू, नेतराम पटेल, भेखलाल पटेल, देवानंद साहू, सतीश साहू संतराम पटेल, मेवा सिन्हा ने कलेक्टर महासमुंद से मुलाकात अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर कलेक्टर ने पानी दिए जाने का आश्वासन दिया।
