विश्व दिव्यांगता दिवस पर सुकमा में खास आयोजन

आकार आवासीय संस्था में दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास का अनोखा संगम
सुकमा, 02 दिसंबर 2025/विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर 03 दिसम्बर को आकार आवासीय संस्था, कुम्हाररास (सुकमा) में जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार की गई हस्तकला और रचनात्मक वस्तुओं की विशेष प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी।
कार्यक्रम की मुख्य रूपरेखा
उद्घाटन प्रातः 9ः00 बजे, शारीरिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएँरू 9ः15 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरणरू शाम 6ः00 बजे से रात 7ः30 बजे तक
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह दिव्यांग बच्चों की कला, आत्मविश्वास, मेहनत और उनकी अद्भुत क्षमताओं को करीब से जान सकेगा। कार्यक्रम में प्रदर्शित हस्तनिर्मित वस्तुएँ बच्चों के हुनर और उनकी सृजनात्मकता का बेहतरीन उदाहरण होंगी।
जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग और आयोजन समिति ने जिले के सभी नागरिकों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को इस प्रेरणादायी एवं संवेदनशील कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रण दिया है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.