पूर्व व्याख्याता के स्मृति में चलाया गया स्वच्छता अभियान

महासमुंद। शासकीय महाविद्यालय, महासमुंद के हिंदी साहित्य के पूर्व व्याख्याता एवं एन सी सी अधिकारी डाक्टर धीरेन्द्र शुक्ला स्मृति में मिनी स्टेडियम में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई किया गया।
महासमुंद एन सी सी को उच्च शिखर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई श्री शुक्ला ने अपने मार्गदर्शन से महासमुंद के एन सी सी कैडेट्स को राष्ट्रीय स्तर तक पहचान दिलाई, जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से नगर के मध्य महाविद्यालय (पूर्व भवन) के पीछे पसरी गंदगी को दूर करने के साथ साथ महाविद्यालय और नगर के अन्य खिलाडियों के खेलने के लिए खेल मैदान मिनी स्टेडियम का निर्माण करवाया, जिसमें खेल संहित गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस संहित विभिन्न आयोजन किए जाते हैं, जो वर्तमान में भोपाल में निवासरत थे और शिक्षा मंत्रालय में कार्यरत थे। उनका पिछले दिनों 18 नवंबर को दुखद आकस्मिक निधन हो गया। उनकी स्मृति में उन्हें और उनके विलक्षण कार्यों को याद करते हुए उनके पूर्व विद्यार्थी, एन सी सी कैडेट्स, खिलाडियों और बच्चों ने मिलकर मिनी स्टेडियम में सफाई अभियान चलाया और आगे भी निरंतर सफाई करने का प्रण लिया और शासकीय विद्यालय के सामने वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात शहर के दलदली रोड स्थित वृद्धाश्रम आशियाना जाकर वृद्धजनों को स्वल्पाहार करवाकर मृत आत्मा की शांति और सद्गति की प्रार्थना की।
उक्त कार्यक्रम में नेतृत्वकर्ता हमर भुइया छत्तीसगढ़ प्रमुख एवं भूतपूर्व एन. सी.सी. कैडेट नुरेन चंद्राकर, एन सी सी सीनियर कैडेट व समाजसेवी खिलावन बघेल,गौ रक्षा संघ से किशोर साहू, राजस्व संघ एवं बास्केटबॉल संघ से मनीष श्रीवास्तव, जिला कराते एवं योग संघ प्रमुख प्रफुल्ल दुबे, बास्केटबॉल संघ से पंकज सोनी, संस्था ग्रीन अर्थ प्रमुख व समाजसेवी लोकेश चंद्राकर, टेनिस क्रिकेट ग्रुप से जोजी जॉन, महावीर इंटरनेशनल संस्था से रविन्द्र जैन,बैडमिंटन संघ से सुनील पाटिल, ओलंपिक संघ से कुंदन चंद्राकर और मिनी स्टेडियम के खिलाड़ी बच्चे शामिल रहे।