महिला सशक्तिकरण केन्द्र के माध्यम से लिंग आधारित हिंसा जागरूकता पर कार्यक्रम
कोरिया 28 नवम्बर 2025। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी एन.एस. रावटे के मार्गदर्शन और जिला मिशन समन्वयक श्रीमती दीपिका पटेल, संरक्षण अधिकारी श्रीमती वित्तबाला श्रीवास्तव की उपस्थिति में ग्राम पंचायत बड़गाँव के उन्नती महिला संकूल सगठन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्व. सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कोरिया के अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा एवं जन प्रतिनिधि गणमान्य नागरिक गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा महिलाओं को संबोधित किया एवं अतिथियों के द्वारा पौधा रोपण कर प्रदुषण मुक्त रहित पर्यावरण रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के हित में संचालित अधिनियम एवं योजनाओं की जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा विस्तार पूर्वक दी गईं।
