किशोरी सशक्तिकरण, बाल विवाह मुक्त व माहवारी स्वच्छता पर कार्यशाला

दंतेवाड़ा, 28 नवंबर 2025। जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से जिले में किशोरी सशक्तिकरण, बाल विवाह रोकथाम एवं माहवारी स्वच्छता विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ। इस आयोजन में शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए अभिभावकों की सहभागिता से प्रत्येक बच्चे के घर में ’’पढ़ाई का कोना’’ बनाने एवं ’’आज क्या सीखा’’ विषयवस्तु पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही युनिसेफ कार्यक्रम के तहत सुश्री प्रिया वाडकर द्वारा जिले के शक्ति केन्द्र में समस्त संकुल समन्वयक एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सक्रिय महिलाओं एवं किशोरियों में शिक्षा की आवश्यकता, पालक शिक्षक बैठक में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, युनिसेफ राज्य सलाहकार श्री चंदन कुमार राय ने रूप नहीं गुण अभियान के तहत बालक बालिका भेदभाव तथा रूढि़वादिता को कम करने के साथ पढ़ाई का कोना का महत्व, एवं बाल संरक्षण इकाई से श्री शशिकांत झा, के द्वारा प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम हेतु विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दिया गया। इसके अलावा केन्द्र प्रशासक श्रीमती संगीता देवांगन, के द्वारा माहवारी स्वच्छता पर जानकारी देते हुए किशोरियों को इस दौरान स्वच्छता की आवश्यकता तथा सावधानियों के विषय में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, युनिसेफ राज्य सलाहकार, बचपन बनाओ जिला समन्वयक, केन्द्र प्रशासक सीख सेन्टर, परामर्शदाता बाल संरक्षण इकाई, युनिसेफ जिला समन्वयक, समस्त युवोदय विकासखण्ड समन्वयक एवं समस्त प्रतिभागी सक्रिय भुमिका रही।