आंगनबाड़ी सहायिका के के लिए एक जनवरी तक आवेदन

दंतेवाड़ा, 26 नवंबर 2025। एकीकृत बाल विकास परियोजना दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार एकीकृत बाल विकास परियोजना दंतेवाड़ा आंगनवाड़ी सहायिका की रिक्त पद की पूर्ति हेतु आंगनबाड़ी केन्द्र मसेनार मांझीपारा में आंगनवाड़ी सहायिका के पद रिक्त है। इस हेतु संबंधित क्षेत्र से इच्छुक सभी आवेदनकर्ताओं से 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक कार्यालयीन समय 10 बजे से संध्या 5.30 बजे तक कार्यालय में सीधे अथवा डाक द्वारा आवेदन निश्चित प्रारूप में आमंत्रित किये जाते है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त किये जाने हेतु सभी इच्छुक आवेदनकर्ता कार्यालयीन दिवसों में कार्यालयीन समय पर महिला एवं बाल विकास विभाग में सम्पर्क कर सकते है।