निष्क्रिय बैंक खातों को सक्रिय करने, 28 को शिविर

दंतेवाड़ा, 26 नवंबर 2025। जिले में लंबे समय से निष्क्रिय पड़े बैंक खातों को पुनः सक्रिय करने और नागरिकों को सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के लिए 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक सभी ब्लॉकों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है। डीईएएफ (जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष) योजना के तहत चल रहे इन कैंपों का उद्देश्य पिछले दस वर्षों से बंद पड़े खातों का त्वरित, पारदर्शी और सरल निपटान करना हैं। इसी श्रृंखला में दिनांक 28 नवंबर 2025 शुक्रवार को सुबह 11 बजे जिला पंचायत सभा गृह में एक दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया जायेगा। इस संबंध में अग्रणी जिला प्रबंधक द्वारा नागरिकों से आग्रह किया गया है कि तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर बैंकों में लंबित अथवा दावा न की गई वित्तीय संपत्तियों से संबंधित जानकारी प्राप्त करें और दावा प्रक्रिया को समझ कर उसका लाभ उठाएँ