संविधान दिवस पर कलेक्टर ने दिलाई सच्ची निष्ठा की शपथ

दंतेवाड़ा, 26 नवंबर 2025। संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के नेतृत्व में अधिकारी-कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा रखने की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर ने शपथ के दौरान कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का संरक्षक है। अतः सभी को देश की संप्रभुता, एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी, निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, संयुक्त कलेक्टर श्री भरतराम ध्रुव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।