धान उपार्जन केंद्र स्याही में खरीदी शुरु

बलरामपुर, 21 नवंबर 2025। विकासखंड वाड्रफनगर अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र स्याही में आज धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर मौके पर जनप्रतिनिधियों, अपर कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय एवं अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर श्री नीरनिधी नंदेहा मौजूद रहे। साथ ही स्थानीय ग्रामीणजन बड़ी संख्या में केंद्र में मौजूद रहे और धान खरीदी की प्रक्रिया को नजदीक से देखा। शुभारंभ के बाद अपर कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आर्द्रता मापी यंत्र से धान की नमी की जांच प्रक्रिया को भी देखा। अपर कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र में खरीदी कार्य को पूर्णतः पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित धान खरीदी प्रभारी को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ रखने, किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने तथा समय पर खरीदी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्धारित मानकों के अनुसार धान खरीदी करें।
उल्लेखनीय है कि धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों द्वारा खरीदी केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और खरीदी कार्य निर्बाध जारी रहे।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.