अब तक 9371.60 क्विंटल धान खरीदी

बलरामपुर, 21 नवम्बर 2025। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवम्बर 2025 से प्रारंभ हो गया है। किसानों से धान की खरीदी करने के लिए 49 सहकारी समितियों के अंतर्गत 49 धान उपार्जन केन्द्र बनाये गये हैं।
जिले में अब तक 20 समितियों में किसानों से कुल 9371.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है, जिसमें धान खरीदी केन्द्र कुसमी में 20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार जवाहरनगर में 26.40, कामेश्वरनगर में 1969.20, चांदों में 152, जमड़ी में 20, तातापानी में 510, धंधापुर में 168.80, बरतीकला में 28.80, बरदर में 150.40, बरियों में 201.60 बलंगी में 101.20, बलरामपुर में 40, भंवरमाल में 2357.20, रामानुजगंज 193.60, महाराजगंज में 203.60, महावीरगंज में 189.60, विजयनगर में 1132, रघुनाथनगर में 303.20, विरेन्द्रनगर में 1521.20 एवं सरना में 82.80 क्विंटल धान किसानों से खरीदी की गयी है।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.