समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, मुख्यमंत्री की किसान हितैषी नीतियों से प्रक्रिया हुई सहज

बलरामपुर, 21 नवम्बर 2025। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान खरीदी कार्य निरंतर जारी है। शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। किसान प्रसन्नता के साथ धान खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर धान विक्रय कर रहे हैं। विकासखंड बलरामपुर के धान खरीदी केंद्र बड़कीमहरी में अपना धान विक्रय करने पहुंचे ग्राम नवाडीहकला के किसान श्री बरथोलोमी एक्का ने बताया कि वह 10 एकड़ में खेती करते हैं। इस वर्ष पैदावार भी अच्छी हुई है। उन्होंने बताया कि वह इस बार 295 क्विंटल धान विक्रय कर रहे हैं। पहले टोकन में उन्होंने 28 क्विंटल धान बिक्री के लिए लाए हैं। उन्होंने बताया ऐप के माध्यम से 28 क्विंटल धान विक्रय का टोकन प्राप्त किया था। जिसके तहत आज वह अपना धान विक्रय करने धान खरीदी केंद्र बड़कीमहरी पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र बड़कीमहरी में किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई है। जिससे यहां धान खरीदी का कार्य निरंतर सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार किसानों के हित में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्रदान किया जा रहा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। श्री बरथोलोमी एक्का ने बताया कि पिछले दो वर्षों से धान का बेहतर मूल्य मिलने के कारण उन्होंने अपने खेतों में सिंचाई सुविधा का विस्तार किया है, जिससे खेती के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था बन पाई है। किसानों के हित में किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.