धान खरीदी, तुंहर टोकन मोबाइल एप से प्राप्त कर सकते है टोकन
दंतेवाड़ा, 06 नवंबर 2025। ’’तुंहर टोकन मोबाइल एप’’ धान खरीदी के लिए टोकन हेतु एप है, जिसमें कृषक स्वयं अपने धान की बिक्री के लिए टोकन कटा सकते है इसके माध्यम से बिना समिति जाए अपने अनुसार बिक्री दिनांक को चयन करते हुए टोकन कटाया जा सकता है। इससे कृषकों को समिति तक आने की आवश्यकता नहीं रहेगी। जिससे उनके समय में बचत होगी। इस प्रकार उक्त ऐप का उपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की समर्थन मूल्य में धान उपार्जन के अतिमहत्त्वपूर्ण योजना का लाभ कृषक ले सकते है।
सोसायटी संचालकों के द्वारा टोकन सुबह 8 बजे विशेष रूप से ’’तुंहर टोकन मोबाइल एप’’ के माध्यम से जारी किए जाने होगें। सोसायटी संचालक पिछले वर्ष की भांति सुबह 9ः30 बजे से टोकन जारी करना शुरू कर सकते हैं। टोकन अगले 7 खरीदी दिनों के लिए जारी किए जा सकते हैं और टोकन में जारी धान की मात्रा डीसीएस गिरदावरी पीवी के अनुसार पंजीकृत धान रकबा से कम या बराबर होनी चाहिए। लघु किसानों और सीमांत किसानों को अधिकतम 2 टोकन की अनुमति है। इसके अलावा बड़े किसानों को अधिकतम 3 टोकन की अनुमति है पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अनधिकृत टोकन जारी होने से रोकने के लिए, टोकन बनाते समय आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है। इससे किसान की पहचान सत्यापित होगी और उनकी स्पष्ट सहमति के बिना टोकन जारी होने से रोका जा सकेगा।
