प्राकृतिक आपदा के दो प्रकरण में 8 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत
गरियाबंद 30 सितम्बर 2025/कलेक्टर बी.एस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के दो प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर तहसील के चैतरा निवासी 03 वर्षीय पूरब कुमार साहू की 15 सितम्बर 2024 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने पर मृतक के परिवार के निकटतम व्यक्ति ठाकुर राम को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार फिंगेश्वर निवासी 01 वर्षीय काव्या प्रजापति 05 दिसम्बर 2024 को गड्डे में गिरकर डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम के व्यक्ति राजू प्रजापति को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
