प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

अम्बिकापुर 24 सितम्बर 2025/ जिले के अपर कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 8 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के सुखरी निवासी दिव्यांशी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सुखराम एवं तहसील दरिमा के कंठी निवासी राजकुमारी की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस शिव प्रसाद राजवाड़े को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.