केजरीवाल सुशासन को घर-घर पहुंचाएंगे आप कार्यकर्ता
महासमुंद। आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष राकेश झाबक ने बताया कि 4 विधानसभाओं के साथ-साथ जिले के महासमुंद विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
झाबक ने कहा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में बहुत ज्यादा उत्साह था, कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि घर घर जाकर जनता को केजरीवाल सुशासन के बारे में जानकारी देंगे अच्छी और मुफ्त शिक्षा, चिकित्सा और मूलभूत सुविधाएं सिर्फ और सिर्फ अरविंद केजरीवाल सुशासन के तहत आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि जनता को आगाह करेंगे कि बीजेपी और कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। प्रदेश का हर वर्ग, युवा, किसान, महिला, बच्चे, बुजुर्ग, आदिवासी, दलित, ओबीसी, सामान्य सभी परेशान हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बैठक में सभी 4 विधानसभा की 10 प्रमुख मुद्दे, जनसमस्याओं को चिन्हांकित किया गया। 5 ऐसे प्रमुख सुझाव तय किए गए, जिससे प्रदेश में पार्टी और तेजी से बढ़े।
