दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों के लिए बस पास शिविर 25 से

महासमुंद। प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला परिवहन विभाग द्वारा 25-26 सितंबर को दो दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी रामकुमार ध्रुव ने बताया कि शिविर का आयोजन जिला परिवहन कार्यालय परिसर में प्रतिदिन सुबह 10:30 से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा, जिसमें दिव्यांगजन एवं 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजन बस पास बनवा सकेंगे। इसके लिए दिव्यांगजनों को आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो तथा वृद्धजन 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के लिए आधार कार्ड एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक है। शिविर का उद्देश्य दिव्यांग व वरिष्ठजनों को सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे सरलता से अपना बस पास बनवा सकें।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.