दो लोगों से 35 हजार का गांजा जब्त
महासमुंद। सांकरा पुलिस ने एक बाइक सवार के पास से 35 हजार रुपए का गांजा जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 20 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर एनएच-53 पर गुरु घासीदास चौक सांकरा में नाकाबंदी कर बाइक ओडी 03 एए 9748 को रोका। पूछताछ में उसने अपना नाम-पता कछारपाली थाना देवगांव जिला बालांगीर ओडिशा निवासी अश्विनी साहू (35) तथा पीछे बैग लेकर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम-पता पुरैना थाना पाइकमाल जिला बरगढ़ ओडिशा निवासी सुरेश बारिक (38) बताया। पूछताछ में संदेहियों ने बैग में गांजा रखा होना बताए। तलाशी के दौरान बैग से साढ़े तीन किलो गांजा बरामद हुआ। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
