खड़े ट्रक से बाइक की टक्कर में चालक की मौत

महासमुंद। सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से बाइक चालक की मौत हो गई। सिंघोड़ा पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि गजानंद विशाल (25) 13 अगस्त को सागरपाली के चौधरी ढाबा से खाना लेकर बाइक सीजी 06 एचडी 1884 से घर जा रहा था, तभी बाबू ढाबा के सामने बिना इंडीकेटर जलाए खड़े ट्रक क्रमांक ओडी 17 पी 0045 से टकरा गया, सिर व सीने में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 106(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।