शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु आवेदन 30 जुलाई तक आवेदन
कोरिया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनहत से मिली जानकारी अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के ग्राम पंचायत के महिला स्व.सहायता समूह, लैम्प्स, अन्य समूह, सहकारी समितियों 30 जुलाई 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
जिले के विकासखण्ड सोनहत के शासकीय उचित मूल्य दुकान उज्ञांव आई.डी क्रमांक 532003003, शासकीय उचित मूल्य दुकान सिघोर आई.डी क्रमांक 532003002 एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान रामगढ़ आई.डी क्रमांक 532003004 हेतु आवेदन पत्र आमंतित्र किये गये है।
