कलेक्टर ने मांझी, गायता एवं चालकी के संग ली बैठक

बस्तर दशहरा में शामिल होने पर हुई चर्चा
कोण्डागांव, 15 सितंबर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज जिलेभर से आये मांझी, गायता, चालकी एवं देव पुजारियों के संग जिला कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक की। बैठक में बस्तर दशहरा में जिले के मांझी, पुजारियों के प्रतिनिधित्व एवं उनके जाने की व्यवस्था पर चर्चा हुई। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति परंपरानुसार इस वर्ष भी बस्तर के एतिहासिक दशहरे में शामिल होने के लिये जिले के मांझी, गायता एवं चालकियों सहित उनके देव विग्रहों को लाने ले जाने के लिये समुचित व्यवस्थाएं की जाएगी। साथ ही वहां उनके रूकने हेतु भी आवश्यक इंतजाम किया जाएगा। बैठक में जिले भर से आये सभी मांझी एवं पुजारियों ने भी अपने-अपने विचार रखे और आवश्यक सुझाव दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित मांझी एवं चालकी उपस्थित रहे।