स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त

कोण्डागांव, 15 सितम्बर 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला कोण्डागांव के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ईकाई अंतर्गत एनएचएम, आरबीएसके, एनटीईपी, एनपीपीसीडी, एनपीएचसीई, एनआरसी कार्यक्रम हेतु विभिन्न रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिनमें आयाबाई, हाउसकीपिंग स्टाफ, अट्टेंडेट, स्टाफ नर्स, आयुष मेडिकल ऑफिसर, न्यूट्रीशियन काउंसलर, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर, प्राइमरी अकाउंट कम डाटा असिस्टेंट, जूनियर सेक्रेटरियल असिस्टेंट, फिजियोथैरेपिस्ट एमपीडब्ल्यू फील्ड इन्वेस्टिगेटर पदों पर 17 मई 2025 को जारी किया गया था। जो भर्ती प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला-कोण्डागांव (छ.ग.) के सूचना पटल में चस्पा का अवलोकन कर सकते हैं।