खेत से हुई सोलर पंप की चोरी
महासमुंद। बेमचा स्थित खेत से सोलर पंप के सामानों की चोरी हो गई। पुलिस को न्यू सिविल लाइन मचेवा निवासी चंद्रकला मार्कंडेय ने बताया कि बेमचा खदराही खार में किसानी के लिए सौर सुजला योजना के तहत लगे सोलर पंप को 1-2 अगस्त के बीच अज्ञात ने चोरी कर ली। मामले में अज्ञात के विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया है।
