गांजा के साथ दो गिरफ्तार

महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने गांजे का परिवहन कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जांच नाका नर्रा पहुंचकर कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना पर स्कूटी सवारों से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। जिसने अपना नाम-पता सिनापाली थाना नुवापाडा जिला नुवापाडा ओडिसा हाल पता भांठागांव रावतपुरा फेस नंबर 01 थाना टिकरापारा जिला रायपुर निवासी रमेश बाघ (20) व स्कूटी के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम-पता वार्ड 34 जगन्नाथ नगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर जिला रायपुर निवासी देवेंद्र जगत (30) बताया। स्कूटी में गांजा रखना बताया।
आरोपी रमेश बाघ ने बताया कि रायपुर भांठागांव रावतपुरा में रहकर रोजी मजदूरी व गांजा का पुड़िया बनाकर मोहल्ले में बेचता है। गांजा खत्म होने पर वह अपने पुराने गांव सिनापाली नुवापाड़ा दोस्त देवेंद्र के साथ गया, जहां उसने पूर्व से राजा खरियार के आसपास जंगलों से थोड़ा-थोड़ा गांजा इकठ्ठा कर घर में रखा था, जिसे लेकर वह रायपुर जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 किलो गांजा (कीमत 1.35 लाख रुपए), स्कूटी, मोबाइल बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की।