पैसा मांगने पर गाली-गलौज मारपीट
महासमुंद। ग्राम बेलटुकरी में मारपीट हो गई। मामले में तुमगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को रूपेश ने बताया कि 5 सितंबर को वह ग्राम बेलटुकरी के किरण सतनामी के घर के पास ट्रैक्टर जुताई का पैसा मांगने गया था, जिस पर किरण, उनके पिता हीरू व उनके भाई ने पैसा नहीं देंगे जो करना है कर लो कहा। बाद वह वापस अपने घर आ गया। शाम को घरेलू सामान खरीदने तुमगांव जा रहा था अमावस मोड़ तालाब के पास भूपेंद्र सतनामी, किरण सतनामी एवं उसके भाई ने गाली गलौज कर मारपीट की। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
