इंटरनेशनल एशिया कप के लिए खिलाड़ियों का चयन

महासमुंद। मुंबई में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम से चयनित खिलाड़ियों का खेलमंत्री ने सम्मान किया। प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ रेन्बुकान कराते डु संघ मास्टर नीलकंठ साहू ने बताया कि 3 सितंबर को नीलकंठ इंटरनेशनल कराते सेल्फ डिफेंस स्कूल बीटीआई रोड महासमुंद में ट्रायल मैच हुआ। मैच में महासमुंद सहित विभिन्न जिलों और राज्य के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जापान कराते एसोसिएशन से संबद्ध यह प्रतियोगिता बहुत भव्य है। जिसमें कई देशों के उत्कृष्ट कराते खिलाड़ी शामिल होंगे। जिसे ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को 3 घंटे स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है। प्रतियोगिता वर्ल्ड कराते फेडरेशन के मानक मापदंडों पर संपन्न होगी। चयनित खिलाड़ियों में ईशान साहू, निकुंज कुमार साहू, तुषार डडसेना, सौरभ ध्रुव, आयुष कृष्णदेव, हिमांशु देवांगन, जीवेश जायसवाल, कुशाग्र गायकवाड, नील बागची, हिमांशु नायक, रमेश ध्रुव, मेघराज ध्रुव, सतीश निर्मलकर, नवीन भुवन, हरिश साहू का चयन भारतीय टीम से हुआ है। चयन पर कराते मास्टर नीलकंठ साहू, शेखर साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ नानबुडो फेडरेशन, खुशी साहू, एकता लहंगे, एसपी ध्रुव, एमएल ध्रुव अध्यक्ष छग अनुसूचित जनजाति संघ, तारिणी चंद्राकर, उत्तरा विदानी आदि ने हर्ष जताया है।