गणेश जी की विदाई, पितृपक्ष 7 से, चंद्रग्रहण भी
महासमुंद। गणेश जी आज विदा होंगे। गणेश विसर्जन के बाद पितृपक्ष शुरू हो जाता है। 7 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध से पितृपक्ष शुरू होगा। इस दिन चंद्रग्रहण भी पड़ रहा है। नगर पुरोहित पंकज तिवारी ने बताया कि चंद्रग्रहण में सूतक काल दोपहर 12.57 बजे से लग रहा है। ग्रहण स्पर्श रात्रि 9.57 बजे मध्यकाल 11.41 बजे तथा मोक्ष रात्रि 1.26बजे को होगा। चूंकि सूतक काल दोपहर 12.57 बजे से शुरू हो रहा है, इसलिए पूर्णिमा श्राद्ध पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सुबह समय में श्राद्ध कार्य किया जा सकता है।
