’दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुभारंभ 31 को, मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री करेंगे संबोधित

बालोद, 29 अगस्त 2025। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत 31 अगस्त को ’दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा प्रदेश की सभी बिहान दीदियों को संबोधित करेंगे। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं सफलता की कहानियों को साझा करने के उद्देश्य से ’दीदी के गोठ’ नामक रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस श्रृंखला का पहला प्रसारण बालोद के 20 संकुल स्तरीय संगठनों, जनपद कार्यालयों एवं विभिन्न स्तरों पर 31 तारीख को दोपहर 12.15 बजे से किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री विजय शर्मा द्वारा प्रदेश की सभी बिहान दीदियों को संबोधित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अपनी सफलता की प्रेरणादायी कहानियां साझा करेंगी जो अन्य समूहों के लिए मार्गदर्शक साबित होगी। ’दीदी के गोठ’ कार्यक्रम के माध्यम से बिहान से जुड़ी दीदियों के कार्यों उनकी उपलब्धियों तथा आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्रदेशभर में प्रसारित होगी। यह पहल न केवल स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में और अधिक प्रेरणा भी प्रदान करेगी।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.