आरक्षक भर्ती, पांच तक ऑनलाइन आवेदन, 14 को परीक्षा
दंतेवाड़ा, 13 अगस्त 2025। व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा गृह (पुलिस) विभाग के प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु संभावित परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी व्यापम के पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। व्यापम वेबसाइट पर पंजीयन उपरांत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की प्रारंभिक तिथि, पांच तारीख , व्यापम वेबसाइट पर पंजीयन उपरांत ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 27 को सायं 5 बजे तक, निर्धारित की गई है। प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि 8 सितंबर, परीक्षा केन्द्र 5 संभागीय मुख्यालयों में निर्धारित किया जायेगा। परीक्षा की तिथि 14 सितंबर को नियत है। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट अलंचंउमहण्महेजंजमण्हवअण्पद पर उपलब्ध है।
