स्वच्छता सर्वेक्षण, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नपा बचेली को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

दंतेवाड़ा, 13 अगस्त 2025। राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में शहरों की रैंकिंग के अनुसार जारी की गयी थी। जिसमे नगर पालिका बड़े बचेली को देश में 20000-50000 जनसंख्या के श्रेणी मे देश मे 16 वां स्थान, तथा राज्य मे 24 स्थान एवं स्टार रैंकिंग में 1 स्टार सिटी प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर विगत 12 अगस्त को बिलासपुर के बगतरई स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वच्छता संगम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री के द्वारा नगर पालिका बचेली को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार हेतु नगर के अध्यक्ष राजू जायसवाल, पी आई सी सदस्य धनसिग नाग, मुख्य नगर पालिका अधिकारी पी टी एम कृष्णा राव, उप अभियंता संतोष नेगी, स्वच्छता दीदी श्रीमती अलका सोंटाके, स्वच्छता प्रेरक मिलिंद बारीक नगर के स्वच्छता दीदी एवं नगर कर्मचारी शामिल हुए, नगर अध्यक्ष ने यह पुरस्कार नगर के समस्त नागरिकों को समर्पित करते हुए कहा कि नगर की जनता का प्रयास एवं कर्मचारियों का निस्वार्थ सेवा भाव से ही नगर पालिका बचेली ने देश एवं प्रदेश स्तर में अपना परचम लहराया है।