रावत उपनामधारी को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल करने की मांग
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 43;
कलेक्टर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र
महासमुंद। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज ने रावत उपनामधारी यादव समाज के सभी वर्गों को केंद्र की अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सूची में शामिल करने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम जन चौपाल में कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा है।
छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष राजू यादव, प्रीतम यादव, चरण यादव, सोहन यादव, लीलाधर यादव, चेक लाल यादव, मनोज यादव, सारिका यादव, जनक यादव, गौतम यादव, नंदलाल यादव, सीता यादव, सावित्री यादव, आशा यादव, सरस्वती यादव, लक्ष्मी रानी यादव मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर जन चौपाल में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम समाज द्वारा मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें समाज जनों ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में निवासरत ‘रावत’ उप नामधारी यादव के अनेक वर्ग आज भी केंद्र सरकार की ओबीसी सूची में शामिल नही है। जिसके कारण आरक्षण और सामाजिक कल्याण योजनाओं से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि इन वर्गों को को केंद्र ओबीसी सूची में शामिल कर समाज के साथ सामाजिक न्याय करें। जिससे समावेश विकास की दिशा में रावत उपनामधारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। समाजजनों ने कहा कि इस संवेदनशील विषय पर केंद्र सरकार द्वारा शामिल करने से समाज को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
