जब्त रेत की नीलामी के लिए आज खोली जाएंगी निविदा
महासमुंद। महासमुंद ब्लॉक के ग्राम बरबसपुर, बड़गांव, बिरकोनी और घोड़ारी में अवैध रूप से डंप जब्त रेत की नीलामी के लिए 7 से 11 अगस्त तक निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। इसमें 29 आवेदन प्राप्त हुए। जिला खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि नीलामी के लिए कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें जब्त रेत ब्लॉकों में बरबसपुर-ए से 3, बरबसपुर-बी से 1, बरबसपुर-सी मी से 1, 1, घोड़ारी-डी से 3, बड़गांव-ई से 2, बड़गांव-एफ से 3, बड़गांव-जी से 3, बिरकोनी-एच से 4, बिरकोनी-आई से 5 और बिरकोनी-जे से 4 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिन ब्लॉकों में 2 या उससे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनकी निविदाएं 13 अगस्त को सुबह 11 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में खोली जाएंगी।
