सांसद रूपकुमारी चौधरी करेंगी ध्वजारोहण
महासमुंद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सांसद रूपकुमारी चौधरी मिनी स्टेडियम महासमुंद में ध्वजारोहण करेंगीं तथा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इस आशय के आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से सोमवार को जारी किए गए हैं। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में प्रात: 9 बजे शुरू होगा। कलेक्टर ने सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
