कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

महासमुंद। ग्राम छोटे डाभा के पास एक कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। मामले में बसना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को ग्राम डोंगरीपाली निवासी तुलसीदास मिरी ने बताया कि 10 अगस्त को सूचना मिली कि उनके बड़े भाई जगजीवन मिरी (42) का एक्सीडेंट हो गया है। वह पिता भानू मिरी के साथ बसना के सरकारी अस्पताल पहुंचा तो जगजीवन की मौत हो गई थी। पूछताछ करने पर पता चला कि वह बाइक हीरो पैशन प्रो क्रमांक ओडी 17 पी 5983 से बसना से अपने घर ग्राम डोंगरपाली ओडिशा जा रहा था कि करीब 3.40 बजे बसना पदमपुर रोड सरस्वती राईस इंडस्ट्रीज के सामने ग्राम छोटेडाभा के पास गढफुलझर की ओर से आ रही एक वैगनआर क्रमांक सीजी 06 जीडब्लू 4987 के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर उनकी बाइक को ठोकर मार दिया, जिससे उनके भाई के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई । अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।