ट्रैक्टर के पीछे बाइक टकराने से एक की मौत, एक घायल
महासमुंद। सांकरा के पास चलते ट्रैक्टर के पीछे बाइक के टकरा जाने से बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गए जिसे जिला अस्पताल रिफर किया गया है। घटाना के बाद ट्रैक्टर सहित चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
सांकरा पुलिस के मुताबिक मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे बाइक क्रमांक सीजी 04 एम एन 7829 में सवार पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम कछारडीह निवासी शिक्षक परसराम साहू (45) और पीछे बैठे कृष्ण कुमार साहू (55) आगे जा रही ट्रैक्टर के पीछे जा टकराया, जिससे बाइक चला रहे शिक्षक की मौत हो गई। पीछे बैठा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटाना के बाद ट्रैक्टर समेत चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर तलाश में जुटी है।
